फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rishtey's aunt had murdered Jass by strangling him with a mobile charger wire.

रिश्ते की चाची ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर की थी जस की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rishtey's aunt had murdered Jass by strangling him with a mobile charger wire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री/करनाल। गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस की हत्या केे मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया, जिसमें परिवार की ही एक महिला का नाम सामने आया है, जो कि रिश्ते में जस की चाची लगती है। पुलिस के अनुसार उसी ने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर बच्चे हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने ढाई माह की गर्भवती आरोपी महिला को गिरफ्तार कर इंद्री कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके, क्योंकि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जबकि परिजन रिश्ते में जस की ताई व ताऊ पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा चाची को हत्यारोपी बनाए जाने पर परिजनों व ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा है। इसी कारण उन्होंने रविवार को शहर में प्रदर्शन भी किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हालांकि दोपहर बाद परिजन एसपी गंगाराम पूनिया के आश्वासन पर घर लौट गए।
पांच अप्रैल को गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस अपने दादा से पांच रुपये लेकर दुकान पर टॉफी लेने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद ग्रामीणों का शक एक संदिग्ध व्यक्ति पर गया, जो गांव में भिक्षा मांगने आया था, वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जस का अपहरण नहीं किया था।
विज्ञापन

इसके बाद रात को पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली लेकिन जस और उसके परिवार के चार से पांच घर छोड़ दिए थे और छह अप्रैल की सुबह इन घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया था। छह अप्रैल की सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने जस का शव अपने पड़ोसी के पशु के बाड़े के ऊपर शेड की छत पर फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों के शक के आधार पर जस की रिश्ते में लगने वाली ताई और उसके पति व सास को थाने बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि इनके साथ जस के पिता का पहले से खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। पूरा गांव उन्हीं को आरोपी मान रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरी महिला अंजलि को गिरफ्तार कर लिया, जो कि जस की रिश्ते में चाची लगती है। आरोपी महिला करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट रूम में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को बाहर फेंकने के लिए बैग में भी डाला
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जस की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। गले पर ही चोट के निशान पाए गए हैं। जबकि इससे अलग किसी जगह पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। आरोपी महिला ने पहले मोबाइल चार्जर के तार से जस का गला घोंटा फिर उसका शव बेड में छिपा दिया। इसके बाद उसके शव को बाहर फेंकने के लिए एक बैग में भी डाला था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में और भी अन्य आरोपियों के नामों का पुलिस जल्द खुलासा करेगी।
गिरफ्तार महिला के पति ने ही दी थी पुलिस को शिकायत
जस के लापता होने पर इंद्री थाना पुलिस को आरोपी महिला अंजलि के पति विकास ने ही शिकायत दी थी कि उसके ताऊ के लड़के रामफल का चार साल का बेटा घर के बाहर से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप है।

जस की हत्या के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान ही खुलासा होगा कि आरोपी महिला ने जस की हत्या क्यों की, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed