{"_id":"68a24dc39093d3f304004a34","slug":"rishita-won-silver-medal-in-the-state-championship-of-taekwondo-karnal-news-c-18-knl1008-717176-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ताइक्वांडो की स्टेट चैंपियनशिप में ऋषिता ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ताइक्वांडो की स्टेट चैंपियनशिप में ऋषिता ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी की बेटी ऋषिता डांग ने एक बार फिर ताइक्वांडो की राज्य स्तीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने सिरसा मे आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।
ऋषिता के कोच मनीष कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप सिरसा में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ऋषिता की उपलब्धि पर क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के खेल समन्वयक विवेक सैन, हरियाणा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव विनोद सैनी ने उनको बधाई दी है।