फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rinku used to take 50 thousand rupees daily to save himself from police and criminals

Karnal News: पुलिस और बदमाशों से बचाने के लिए रोजाना 50 हजार लेता था रिंकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rinku used to take 50 thousand rupees daily to save himself from police and criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। सीएम फ्लाइंग की दबिश में पासी राम कॉलोनी में पकड़े गए सट्टेबाजी के खेल में मकान मालिक विजय भी शामिल था। उसे भी घरौंडा पुलिस जेल भेज चुकी है। वही मुख्य आरोपी रिंकू के साथ मिलकर सट्टा खेलने वालों को यहां बुलाता था। इसके अलावा मुख्य आरोपी रिंकू के पास प्रशासन और बदमाशों से बचाव की जिम्मेदारी थी। इसके बदले वह हर रोज 50 हजार रुपये अलग से लेता था।
एक दिन के रिमांड के दौरान उसने कबूल किया कि सट्टे से प्रतिदिन जो फायदा होता था, वह और रिंकू दोनों बांट लेते थे। करीब 25-26 दिन पहले यहां सट्टेबाजी का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर मुख्य आरोपी रिंकू कश्यप निवासी घरौंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन कर दिया है। घरौंडा पुलिस की टीम के साथ-साथ सीआईए की टीम भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बुधवार रात को सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने आरोपी विजय के मकान में चल रहे जुए व सट्टेबाजी के अड्डा को पकड़ा था। पुलिस ने 55 सट्टेबाजों को सट्टा खेलते पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 12 लाख रुपये नकद, 51 मोबाइल फोन, कार, बाइकों सहित खाने-पीने का सामान जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed