{"_id":"686aef32a3d9cecd090a3224","slug":"rinki-and-gagan-won-the-race-karnal-news-c-18-knl1008-685734-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दौड़ में रिंकी और गगन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दौड़ में रिंकी और गगन ने मारी बाजी
विज्ञापन
- आदर्श युवा मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। बस्तली गांव के खेल स्टेडियम में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नेहरू युवा मंडल की ओर से एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रिंकी प्रथम व आरती द्वितीय रही। वहीं लड़कों की 100 मीटर दौड़ में गगन शर्मा पहले व नितिन दूसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर युवा मंडल के सदस्यों व खिलाड़ियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में पौधरोपण किया। मौके पर आदर्श युवा मंडल के प्रधान सत्यवान बस्तली व उप प्रधान अमरनाथ शर्मा रहे। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कोच सत्यम पाल ने निभाई। सत्यवान बस्तली ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए। इससे आगामी प्रतियोगिता में उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
उप प्रधान अमरनाथ शर्मा ने ग्रामीणों व युवा मंडल के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि हर मानव को जीवन में एक पौध जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। मौके पर एनवाईवी सतपाल सिंह, पंच मोमदीन, कदम सिंह, दिनेश,मुकेश, प्रदीप, ऋषि पाल, गुलाब मौजूद रहे।