{"_id":"697121a2dd52ea9f96013b06","slug":"rice-scam-one-mill-owner-is-the-guarantor-of-another-karnal-news-c-18-knl1018-829430-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल घोटाला : एक मिल का मालिक दूसरे का गारंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल घोटाला : एक मिल का मालिक दूसरे का गारंटर
Thu, 22 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निसिंग अनाज मंडी से खरीफ सीजन 2024-25 में चावल मिलों से अलॉट किए गए धान के बदले कम चावल दिए जाने के तीन मामलों में आरोपी समान हैं। एक मामले में जो मिल का मालिक है तो दूसरे मामले में वह गारंटर बना हुआ है। 22.77 करोड़ रुपये के चावल घोटाले की एक प्राथमिकी में दोनों गारंटर एक साथ हैं। यानी तीन राइस मिल, तीन प्राथमिकी हैं लेकिन गारंटर वही पुराने नाम हैं।
आरोपी कमल सिंगला और सुनील कुमार तीनों मामलों के केंद्र में हैं, कभी डायरेक्टर, कभी गारंटर और कभी एक साथ। घोटाले में 10 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र की प्राथमिकी दर्ज हुई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अशोक की शिकायत पर दर्ज करवाई प्राथमिकी में करनाल के सेक्टर-8 के मकान नंबर 23 निवासी आरोपी कमल सिंगला और निसिंग निवासी सुनील कुमार दो मिलों की धोखाधड़ी में शामिल हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसे मामले में कोई भी गारंटर बन सकता है।
प्राथमिकी के मुताबिक कमल सिंगला मेसर्स कृष सीरिअल प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है जबकि अन्य दोनों मिलों में गारंटर है। मेसर्स आरएन फूड के पार्टनर युगल सिंगला और इसी मिल के गारंटर कमल सिंगला का पता सेक्टर-8 में मकान नंबर 23 है। अंदेशा है कि दोनों आपस में पारिवारिक सदस्य हैं। इसके अलावा निसिंग निवासी सुनील कुमार मेसर्स आरएन फूड और मेसर्स कृष सिरिअल प्राइवेट लिमिटेड, संभली रोड, निसिंग में गारंटर हैं।
विज्ञापन
-- -
घरौंडा में हुआ था 5.39 करोड़ के चावल का गबन
18 जनवरी को घरौंडा के मेसर्स शिवाय एग्रोटेक राइस मिल ने सरकारी धान के बदले निर्धारित समय में सरकार को 12,311 क्विंटल चावल नहीं लौटाया था। सरकार को 5.39 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा था। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सज्जन मान की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने सेक्टर-8 करनाल निवासी मिल मालिक विकास गुप्ता, सेक्टर-7 निवासी गारंटर सतीश कुमार और सेक्टर-8 निवासी अंकित गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।