फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rice mil physical verification

आज से वीडियोग्राफी के साथ होगी मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
rice mil physical verification
विरोध, अटकलों और टकराव के बाद आखिरकार शनिवार को तीसरी बार राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य शुरू होगा। जिलेभर के 302 राइस मिलों की जांच के लिए 30 टीमों का गठन किया गया है। टीम का टारगेट रहेगा कि रोजाना कम से कम 60 मिलों की जांच की जाए। हालांकि, ये सब मुख्यालय से तय होगा कि किस दिन किस मिल की जांच होगी। फिलहाल, डीएफएससी विभाग ने चेकिंग को लेकर तमाम तरह की तैयारियां कर ली हैं। जांच में शामिल होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी अपनी डयूटी ज्वाइन कर ली है। साथ ही विभाग ने पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के लिए बाडी कैमरे किराए पर लिए हैं। बता दें कि इन जांच टीमों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 30 निरीक्षक और 6 एएफएसओ भी शामिल रहेंगे। प्रत्येक टीम में 5 सदस्य रहेंगे। टीम के अंदर एक निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, 3 राजपत्रित अधिकारी, एक अधिकारी मार्केटिंग बोर्ड से होगा। अनिल कुमार ने बताया कि पीवी करने वाली टीम लगभग वही है, जो पिछली बार थी।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर माह में हुई पीवी को लेकर मिलर्स और विपक्षी दलों ने भी सवाल उठाए थे। ऐसे में इस बार वीडियोग्राफी कराने का फैसला किया गया है। इससे पहले तीसरी बार पीवी को लेकर प्रदेशभर के मिलर्स ने सरकार से एग्रीमेंट रद्द करने का ऐलान किया था, साथ ही हर जिले में डीसी को ज्ञापन सौंपे गए थे। मिलर्स ने चेताया था कि वे सरकार को चावल नहीं बल्कि वही धान वापस करेंगे, जो सरकार ने उन्हें दिया है। हालांकि, सांसद संजय भाटिया, अंबाला के विधायक असीम गोयल द्वारा सीएम और डिप्टी सीएम से बातचीत के बाद मिलर्स को पीवी के लिए तैयार किया गया। उधर, राइस मिल एसोसिएशन इस पीवी के लिए सहमति जता चुकी है। पदाधिकारी विनोद गोयल ने कहा कि पीवी के लिए मिलर्स तैयार हैं।
विज्ञापन

टीमें तैयार, होगी वीडियोग्राफी : डीएफएससी
इस बारे में डीएफएससी अनिल कुमार ने कहा कि पहले चरण में तीन दिन तक राइस मिल्स की जांच होगी, जिस हिसाब से करीब 180 राइस मिल्स को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा की यदि सरकार के निर्देश आते हैं तो उसके बाद इस जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। विभागीय टीमों ने शुक्रवार को अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है और शनिवार से पीवी का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वीडियोग्राफी के लिए कैमरे किराए पर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed