फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reverence gathered on the ghats, offered Arghya to the rising sun

घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Reverence gathered on the ghats, offered Arghya to the rising sun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आस्था का महापर्व छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। छठ के चौथे एवं अंतिम दिन सूर्य मंदिर में सूर्य भगवान को जल अर्पित किया गया। व्रती महिलाओं ने सूर्य की पहली किरण के साथ ही अर्घ्य दिया और 36 घंटे के व्रत का पारण किया। इस दौरान पश्चिमी यमुना नदी के घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
सुबह जैसे ही सूर्योदय हुआ पानी में खड़े श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान के जयकारे लगाए। महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया से मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की। व्रती महिलाएं सूर्य मंदिर में सूर्य भगवान को जल चढ़ाने के लिए हाथ में लोटा लिए घंटों इंतजार में खड़ी दिखीं।
विज्ञापन

पानी से बाहर निकलकर महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाया। कई परिवारों ने पूरी रात यहां बिताई और भजन कीर्तन करने के बाद सुबह सूर्य देव की आराधना की और व्रत का पारायण करने के बाद अपने घरों को लौट गए। कार्यक्रम में शिव पार्वती बने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन सहित व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने वाले सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मंडल की ओर से सूर्य मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए हलवे के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर राम कुमार प्रधान, कारी पासवान, संजीव कुमार, राम सकल, अशोक कुमार, रामप्रवेश महतो, संजय कुमार, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, सुरेश यादव, शत्रुघन राय, मुंशी राय, भोला राय, रामविलास शर्मा, अरविंद यादव, जंग बहादुर यादव, राम बहादुर मेहतो, दिवाकर प्रसाद, राम विकास यादव, राम सागर राय, नंद किशोर गुप्ता, राम दयाल यादव, राजेश्वर प्रसाद, सुधीर यादव, दिलीप कुमार, रोहित कुमार, भूषण यादव, सिकंदर मेहता, घणश्याम कुश्वाहा व नागेंद्र महतो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed