फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired sub-inspector cheated of Rs 1.04 lakh

Karnal News: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक से 1.04 लाख की ठगी

Sat, 03 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Retired sub-inspector cheated of Rs 1.04 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का दो अज्ञात लड़कों ने डेबिट कार्ड बदलकर 1.04 लाख की खरीदारी कर ली। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कर्ण विहार निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 27 जनवरी को मीरा घाटी चौक स्थित पीएनबी के एटीएम से दोपहर तीन बजे आठ हजार रुपये निकाले थे। उस समय एटीएम बूथ के पास दो लड़के खड़े थे। उन्होंने कहा कि अंकल जी डेबिट कार्ड की प्रोसेसिंग कर दो। जब उसने प्रोसेसिंग बंद की तो वह बंद नहीं हुई। इतनी ही देर में लड़कों ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया और चले गए।
विज्ञापन

उसके कुछ देर बाद उसके डेबिट कार्ड से 36,396 रुपये की खरीददा की। इसके बाद श्री ओम प्रकाश ज्वैलर्स करनाल से 30 हजार रुपये, नेहरु पैलेस मार्केट करनाल से दो हजार रुपये, दूके फैशन इंडिया करनाल से 9644 रुपये, आरसीएच लुक इंडिया करनाल से 8968 रुपये, सतगुरु गारमेंट करनाल से 17 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed