{"_id":"68e6bd735be892af830615bd","slug":"retired-roadways-employees-held-a-meeting-regarding-their-demands-karnal-news-c-18-knl1008-754893-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोडवेज सेवानिवृत कर्मियों ने मांगों को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोडवेज सेवानिवृत कर्मियों ने मांगों को लेकर की बैठक
Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
करनाल। ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को हरियाणा रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि पेंशनर की आयु 65, 70 व 75 वर्ष होने पर क्रमश: 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोत्तरी और कैशलेस मेडिकल सुविधा, पारिवारिक एलटीसी व एसी बसों में यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों पर सरकार की सहमति तो बनी लेकिन आज तक लागू नहीं हुई। लाजपत शर्मा, रामचंद्र टाया, भगवंत सिंह, करतार सिंह ढिल्लो, सुलतान सिंह, रामकुमार शर्मा व सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन