{"_id":"666f81725a0cf2435a03fd27","slug":"residents-yearn-for-drinking-water-amid-intense-heat-karnal-news-c-18-knl1008-411004-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रचंड गर्मी के साथ पेयजल को तरसे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रचंड गर्मी के साथ पेयजल को तरसे शहरवासी
विज्ञापन
- शहर की जनकपुरी कॉलोनी व सदर बाजार के बाद शास्त्री नगर और रामनगर में भी पेयजल संकट गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी, सदर बाजार के अलावा शास्त्री नगर व रामनगर में भी पीने के पानी का संकट गहरा गया है। यहां की जलापूर्ति के लिए लंबी पाइप लाइन होने के कारण घरों में पानी पहुंचने तक दबाव कम हो जाता है। इस कारण मकानों की छत पर रखी टंकियां खाली पड़ी हैं। नाममात्र का पानी ही कुछ मिनटों के लिए पहुंच रहा है। लोग टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं।
लोगों का कहना है कि नगर निगम में इस बारे कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन केवल आश्वासन दिया जाता है। वार्ड नंबर-14 की जनकपुरी कॉलोनी में तो पिछले 15 दिनों से पानी न तो समय पर आ रहा है न ही पूरे दबाव के साथ। इस कारण लोग टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं। आलम यह है कि लोग दे रात तक पानी आने का इंतजार करते हैं। कॉलोनी के जलघर की मोटर नंबर 46 काफी पुरानी हो चुकी है। मोटर की क्षमता कम होने के कारण घरों में केवल 15 या 20 मिनट के लिए मोटर चलाने के बाद ही पानी आता है।
टैंकर मंगवाकर काम चलाने को मजबूर
जनकपुरी में गर्मी के मौसम में जलापूर्ति की इतनी किल्लत पहले कभी नहीं हुई। यह समस्या पिछले एक माह से लगातार बढ़ रही है। इस कारण से कॉलोवासी टैंकर मंगवाकर काम चलाने को मजबूर हैं। टैंकर से यहां के लोगों की पानी की पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
- संतोष
जलापूर्ति का समय हो निर्धारित
यहां की पेयजल आपूर्ति के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। टयूबवेल ऑपरेटर किसी भी समय मोटर चला देता है, अक्सर काम पर जाने का समय होता है उसी समय पानी चला दिया जाता है। जलापूर्ति के लिए समय निर्धारित न होने से समस्या बढ़ रही है।
- कमला
देर रात तक करते हैं पानी आने का इंतजार
शास्त्री नगर में पेयजल की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। घरों में जल की आपूर्ति पूरी न होने कारण लोग देर रात तक पानी के आने का इंतजार करते हैं। लगातार मोटर चलाने से भी पानी नहीं आता जिससे मोटर भी खराब होने लग गई है। नगर निगम को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
- ओमवती
जनकपुरी में पानी की समस्या का मामला सोमवार को ही उनके संज्ञान में आया था। इस बार संबंधित कनिष्ठ अभियंता को जलापूर्ति दूसरी मोटर से करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। नगर निगम कार्यालय की ओर से पानी की समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द लोगों को बेहतर जलापूर्ति दी जाएगी। जलापूर्ति समय पर न होने के बारे में भी टयूबवेल ऑपरेटर को कहा जाएगा।
- सतीश शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम