{"_id":"6a69196fb87f53dea9071160","slug":"residents-of-drp-enclave-submitted-a-memorandum-to-the-dc-karnal-news-c-18-knl1018-958467-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीआरपी एन्क्लेव के लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीआरपी एन्क्लेव के लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Wed, 29 Jul 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला कष्ट निवारण समिति की बुधवार को प्रस्तावित बैठक से पहले डीआरपी एन्क्लेव सेक्टर-36 के शिकायतकर्ता कॉलोनीवासियों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की। जितेंद्र सिंह, अमित का कहना है कि उनकी लगाई गई आपत्तियों के आधार पर ही बैठक में सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाए। बुधवार को इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है। दावा है कि वर्ष 2010 में डीआरपी एन्क्लेव के प्लॉट 20, 30 और 40 फुट चौड़ी पक्की सड़कों व अन्य सुविधाओं के साथ बेचे गए थे, जिनका उल्लेख पंजीकृत दस्तावेजों में भी है। आरोप है कि बाद में कॉलोनाइजर ने अन्य परियोजना विकसित करते हुए मार्गों को बंद किया। ब्यूरो
विज्ञापन