फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Repair work of Rajiv Gandhi Sports Stadium in Pundrak begins

Karnal News: पुंडरक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का कार्य शुरू

Sat, 03 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Repair work of Rajiv Gandhi Sports Stadium in Pundrak begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खेल विभाग ने पुंडरक गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जंग लगे बास्केटबॉल के पोल हटा दिए हैं। ट्रैक और मैदान को समतल करा दिया गया है। टूटी हुई खिड़कियों पर जाल लगवा दिए हैं। शौचालयों की सफाई करा दी गई है।
खिलाड़ियों के लिए नए खेल उपकरणों जैसे कुश्ती का मैट, जिम का समान और रस्सा भी रखवा दिया है। दर्शक दीर्घा की भी मरम्मत कराई गई है। अमर उजाला ने नवंबर माह में राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की स्थिति पर शृंखला प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान खींचा था। जिसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर जो कमियां पाई गईं उनको ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स और कुश्ती के कोच की भी नियुक्त की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से दिन में कर्मचारी और रात में एक सुरक्षाकर्मी को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे
गांव के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए कर्ण स्टेडियम में जाना पड़ता है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग ने स्टेडियम की मरम्मत शुरू की है। ट्रैक की हालत ठीक हुई है। जल्द ही क्रिकेट की पिच भी तैयार हो जाएगी। अब स्टेडियम में ही अभ्यास कर सकेंगे। - सन्नी, क्रिकेटर

----------
कुश्ती के मैट भी नए आ गए हैं
बिजली के तारों का बॉक्स हर समय खुला रहता था। खेल भवन में प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति की जाएगी। मैदान में कबड्डी व कुश्ती के लिए अखाड़ा भी तैयार किया जा रहा है। कुश्ती के लिए मैट भी नए रखवाए गए हैं। -तुषार, कबड्डी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed