फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Removal of MEP will boost Basmati exports

Karnal News: एमईपी हटने से बासमती के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Removal of MEP will boost Basmati exports
देव शर्मा
विज्ञापन


करनाल। चुनावी मौसम में हरियाणा राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को लिखी चिट्ठी का असर हो गया है। केंद्र सरकार ने बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी), जो 950 अमेरिकी डालर प्रति मीट्रिक टन था को खत्म कर दिया है। इसके बाद बासमती चावल के साथ साथ धान की 1509, पीआर 126 आदि के चावल के निर्यात को भी हरी झंडी मिल गई है। इससे चावल निर्यात को तो बड़ा फायदा होगा ही, साथ ही किसानों की भी बल्ले बल्ले हो जाएगी। एमईपी खत्म करने की सूचना से ही शुक्रवार की शाम को ही 1509 धान के भाव में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आ गया है।
हरियाणा राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान सुशील जैन आदि ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में एमईपी को हटाने या घटाने की मांग की थी। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय खाद्य और वाणिज्य मंत्री से भी मुलाकात कर ये मांग रखी थी। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को 28 अगस्त के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

मंत्री मनोहर लाल ने दो दिन पहले तरावड़ी पहुंचने के दौरान चावल निर्यातकों को शीघ्र ही खुशखबरी देने के संकेत भी दिए थे। अब शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बासमती व इसी घराने की किस्मों के चावल के निर्यात पर लगी 950 डॉलर प्रति मी.टन एमईपी को हटा लिया है। जिससे चावल निर्यातकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय चावल निर्यात बढ़ेगा : सुशील जैन
हरियाणा राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जैन ने एमईपी हटाने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार, खासतौर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी सीधा और बड़ा कायदा किसानों को होगा। भारत का चावल निर्यात भी बढ़ेगा। एसोसिएशन काफी लंबे समय से इसे खत्म कराने के लिए प्रयास कर रही थी।
किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा : विजय सेतिया
ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विजय सेतिया ने बताया कि एमईपी खत्म होने का सबसे बड़ा फायदा देशभर के किसानों को मिलेगा, उन्हें 1509 जैसी किस्मों का भी अच्छा भाव मिलेगा। आज शाम को ही एमईपी खत्म होने की संभावना मात्र से ही मंडियों में 1509 धान के भाव में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा हो गया है। जो धान 2500-2600 में बिक रहा था, वह 2800-2900 तक पहुंच गया।

देश को मिलेगी अधिक विदेशी मुद्रा : अनिल गर्ग
हरियाणा राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि एमईपी 950 डॉलर तय होने के कारण भारतीय बासमती चावल के निर्यात में दिक्कत आ रही थी, पुराना चावल ही निर्यात नहीं हो पा रहा था। किसानों को भी 1509 धान के खरीदार कम होने से भाव कम मिल रहे थे। अब किसानों, निर्यातकों को तो फायदा होगा ही, साथ ही विदेशी मुद्रा आने से देश को भी बड़ा फायदा मिलेगा। पिछले सालों से 1509 किस्म का उत्पादन बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed