फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Religious institutions give the message of humanity: Bedi

धार्मिक संस्थाएं देतीं हैं इंसानियत का संदेश : बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Religious institutions give the message of humanity: Bedi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राज्य के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में पहुंचे। यहां उनका पुष्पगुच्छ देकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान में आकर अलग ही तरह की आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इस संस्थान ने आध्यात्मिक क्रांति लाने का काम किया है। धार्मिक संस्थाएं समाज को नई दिशा दिखाती हैं और इंसानियत का संदेश देती हैं।
मंत्री ने आश्रम में ध्यान लगाया और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मंत्री बेदी कहा कि यह सौभाग्य है कि मुझे आज ऐसे पवित्र धाम में ध्यान करने का मौका मिला है। वह इस संस्था से पिछले 30-40 वर्षों से जुड़े हैं। संस्थाएं लोगों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सही रास्ता दिखाकर उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। इतना ही नहीं सामाजिक बुराइयों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इन संस्थाओं में से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था भी एक है।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रह्मकुमारी आश्रम के लिए अपने ऐच्छिक कोष से एक लाख 51 हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। ब्रह्माकुमारी आश्रम की प्रभारी बीके निर्मल दीदी ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस संस्थान में आने के निमंत्रण को तुरंत प्रभाव से न केवल स्वीकार किया बल्कि पिछले तीन चार दिन के अंदर ही आज अपने संकल्प को पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल दीदी ने मंत्री व अन्य अतिथियों का मंच से स्वागत किया। पूर्व वैज्ञानिक सरदार अवतार सिंह ने ब्रह्मकुमारी आश्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूर्व उपकुलपति राधेश्याम शर्मा ने आश्रम की ओर से मंत्री बेदी का पगड़ी पहनाई। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के मंडल महामंत्री कर्मबीर कल्याण, संजय मॉडल टाउन, सारिका दीदी, श्रीरामभुल, नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed