फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief from heavy rain, damage to crops

Karnal News: झमाझम बारिश से मिली राहत, फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain, damage to crops
- कई स्थानों पर जलभराव की बनी स्थिति, घरों व दुकानों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में हुई तेज बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, कस्बों में कई स्थानों पर घरों तक पानी भर गया, खेतों में तेज हवाएं चलने के कारण फसलें बिछ गई हैं, जिससे नुकसान की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है, जिससे कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।

मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, काफी दिनों बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सात सितंबर तक मौसम लगातार परिवर्तनशील रह सकता है, हालांकि धूप तेज निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


तेज हवाओं से बिछी फसल
मूनक। क्षेत्र में बारिश के बीच चली तेज हवाओं से फसल गिरने से भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में कई खेतों में धान की फसल गिर गई है। किसान राजेंद्र, राजन, सुरजीत, ओम प्रकाश, शमशेर का कहना है कि अब कई किसानों की फसल पक चुकी है। बूंदाबांदी के कारण फसलों का वजन बढ़ने व हवा के कारण फसल गिर जाती है। जिससे किसानों को फसल की पैदावार में कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानों में घुसा पानी

तरावड़ी। बुधवार सुबह से मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की गलियों व बाजार की सड़कें लबालब हो गईं। तीन घंटे तक तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर की नगर पालिका रोड, गुरुद्वारा रोड, गवर्नमेंट स्कूल की सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे हनुमान मंदिर चौक में सिंगला बूट हाउस, बीएम किराना स्टोर, नगर पालिका रोड पर कृष्णा हार्डवेयर की दुकानों पर पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। दुकानदार कमल गर्ग, वीरेंद्र जांगड़ा का कहना है अगर शहर में पानी की निकासी ठीक होती तो इतना पानी सड़क पर जमा न होता।
कई बार बारिश के मौसम में दुकानों में पानी घुस जाता है। इसके बारे में दुकानदारों ने नगर पालिका को पानी की निकासी की समस्या से अवगत करवाया लेकिन नगर पालिका इस पर कोई स्थाई समाधान नहीं कर रही। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी व नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदारों की मांग है कि पानी निकासी का कोई स्थाई समाधान किया जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।


राइस मिल की दीवार ढही
तेज बारिश से पखाना रोड पर वर्धमान प्योर बासमती राइस मिल की एक दीवार ढह गई। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ। आसपास के क्षेत्र में भी बरसाती पानी जमा होने की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed