{"_id":"690129f917218ff3f6079d46","slug":"refinery-worker-crushed-to-death-by-dumper-karnal-news-c-18-knl1008-768360-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रिफाइनरी कर्मचारी को डंपर ने कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रिफाइनरी कर्मचारी को डंपर ने कुचला, गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। अराईपुरा रोड पर सोमवार की रात को रिफाइनरी से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे कर्मचारी पीर बड़ौली निवासी सुनील (22) को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। युवक के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंगल में फंसी बाइक को डंपर दूर तक घसीटता ले गया जिसमें घर्षण व पेट्रोल लीक होने से आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर और शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पिता पालाराम ने बताया कि उनके चार बेटे हैं जिनमें सुनील सबसे छोटा था। उसकी शादी की बात चल रही थी। सोमवार रात को वह अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अराईपुरा रोड पर जगदंबा राइस मिल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील सड़क पर गिर गया और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। जांच अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि मौके के हालात देखकर प्रतीत होता है कि डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। जांच की जा रही है।
शादी की चल रही थी बात
पूर्व सरपंच अशोक ने बताया कि सुनील की शादी को लेकर भी तैयारियां चल रही थी। यूपी से रिश्ता होना था जिसके लिए लड़की भी देख ली थी। दीपावली का त्यौहार बीच में होने की वजह से रोका नहीं हो पाया था। छह भाई बहनों में यह सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। इसके तीन भाइयों और दो बहनों की शादी हो चुकी है।