{"_id":"68e02aafaf9ff4269a0b8744","slug":"ready-to-wear-sarees-are-the-first-choice-for-karwa-chauth-shopping-karnal-news-c-18-knl1008-751851-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब करवाचौथ की खरीदारी, रेडी टू वियर साड़ी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब करवाचौथ की खरीदारी, रेडी टू वियर साड़ी पहली पसंद
Sat, 04 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। त्योहारी सीजन में बाजार की चमक बढ़ती जा रही है। नवरात्र के बाद अब करवाचौथ के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं पसंद की साड़ियों और लहंगे की खरीदारी कर रही हैं। पारंपरिक लाल, पीले और हरे रंगों की साड़ियों और लहंगों की मांग अधिक है।पिछले साल की तुलना में सलवार सूट की मांग कम हुई है। रेडी टू वीयर साड़ी ट्रेंड में है। बनारसी, ऑर्गेंजा व कांजीवरम साड़ियां नई वधुओं की पसंद बनी हुई हैं।
करवाचौथ 10 अक्तूबर को है। बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। आर्टिफिशियल जूलरी, मेकअप का सामान और आकर्षक परिधान खरीदे जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कांजीवरम, बनारसी और रेडी टू वियर साड़ी की मांग अधिक है। तीन से पांच हजार रुपये कीमत की साड़ियां अधिक खरीदी जा रही हैं।
खरीदारी करने आई महिला रेशमा ने बताया कि वह करवाचौथ पर पहनने के लिए इस बार रेडी टू वियर साड़ी ले रही हैं। इसमें साड़ी प्लेट पहले से सिली हुई होती हैं। पहनने में काफी आरामदायक रहती है। साड़ी व्यापारी मोनू अग्रवाल ने बताया कि पहली करवाचौथ वाली महिलाएं कांजीवरम और बनारसी साड़ियों को अधिक पसंद कर रही हैं। इनमें भी मोटे बॉर्डर और बीच से प्लेन साड़ी की मांग है। लाल, नीले, महरून रंग के और ज्वेल टोन शेड्स में लहंगे सबसे अधिक बिक रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा
दुकानदार राकेश ने बताया कि हर साल ट्रेंड बदलते रहते हैं। पिछली बार अफगानी स्टाइल के सूट सबसे अधिक पसंद किए जा रहे थे। इस बार महिलाएं सोशल मीडिया से प्रभावित हैं। साड़ियों का चित्र दिखाकर मांग कर रही हैं। कपड़े के प्रकार के आधार पर भी साड़ियां खरीदी जा रही हैं। शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क साड़ी की मांग अधिक है।
हल्के लहंगों की अधिक बिक्री
दुकानदार रजनीश ने बताया कि हल्के लहंगे महिलाओं को अधिक पसंद आ रहे हैं। महिलाएं कहती हैं कि कथा के दौरान हल्के व आकर्षक परिधान बेहतर रहता है। हल्के घेरे वाले लहंगे जिन पर जरी का काम किया हो, ट्रेंड में हैं। कीमत दो हजार से सात हजार रुपये तक है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बनारसी रेशम साड़ी : 4000-12000
कांजीवरम साड़ी : 5000- 20000
ऑर्गेंजा साड़ी : 2000- 5000
शिफॉन, जॉर्जेट साड़ी : 2500-6000
टिश्यू सिल्क साड़ी : 3000-9000
रेडी टू वियर साड़ी : 3500-8000
(कीमत रुपये में)