फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rapid firing on the car of the owner of the immigration center

Karnal News: इमिग्रेशन सेंटर के मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Rapid firing on the car of the owner of the immigration center
इमिग्रेशन सेंटर के मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- कार से उतरकर कार्यालय में जा चुका था मालिक, बदमाशों ने फोन कर कहा, अभी तो ट्रेलर है, रुपये नहीं दिए तो पूरी फिल्म दिखा देंगे
विज्ञापन

- वारदात में गोल्डी बराड़ के भाई का नाम आया सामने, कॉल कर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में पुराने बस स्टैंड के पीछे बने इमिग्रेशन सेंटर के मालिक की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों चला दीं। गनीमत रही कि उस दौरान काले रंग की वरना कार में कोई नहीं था। इसके बाद बाइकों पर सवार बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाशों ने फोन कर कहा, अभी तो यह ट्रेलर है, रुपये नहीं दिए तो पूरी फिल्म दिखा देंगे।
कार पर गोली चलने के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गोली चलाने के पीछे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जाणी गांव निवासी अमनदीप ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसके पास करीब तीन महीने में दो बार विदेशी नंबर से कॉल आ चुकी है। जिसमें एक व्यक्ति अपने आपको गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का छोटा भाई बताता है और वह जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है।
विज्ञापन

रविवार को वह कार्यालय का एसी ठीक कराने गया था। वहां से लौटने के बाद वह कार से निकलकर अंदर गया ही था कि गोलियां चलने की आवाज सुनाई दीं। जब वह नीचे आया तो उसकी कार पर गोलियां लगी थी। आरोपियों ने करीब पांच राउंड फायर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक महीने में तीसरी वारदात
विदेश में बैठे बदमाशों की ओर से जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने की एक महीने में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले 30 अप्रैल को कालरम निवासी सुमित पर सेक्टर-14 में गोलियां चलाई गई थी। जिसमें उसे तीन गोलियां लगी थी। इस मामले में बदमाश दिलेर कोटिया का नाम सामने आया था। जिसने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पांच जून को कर्ण कैनाल स्थित विदेश भेजने वाले दो सेंटरों के बाहर गोलियों चलाई गईं। इस मामले में भी करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी। हालांकि इन मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन अब यह तीसरी वारदात हो चुकी है।




पुराने बस स्टैंड के पीछे एक कार पर गोलियां चलाने की सूचना आई थी। मौके पर जाकर जांच की है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द गोली चलाने वालों का पता लगाया जाएगा।
- विष्णु मित्र, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed