फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ranveer becomes national president of Truck Transport Association, Mohit becomes in-charge

Karnal News: ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के रणवीर राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोहित बने प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Ranveer becomes national president of Truck Transport Association, Mohit becomes in-charge
- राज्यों की सीमाओं पर पुलिस की ओर से की जा रही अवैध वसूली रोकने को सरकार को दिया एक माह का समय, जंतर मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएसन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रणवीर सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोहित नरवाल को राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है। बैठक में राज्यों की सीमाओं पर पुलिस की वसूली नहीं रुकने, टोल टैक्स बढ़ाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सरकार को इसे दुरुस्त करने के लिए एक माह का समय दिया गया। इसके बाद दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर धरना देने की चेतावनी दी गई।
शहर के नमस्ते चौक के निकट आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहले वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनाव पर चर्चा की। जिसमें आमराय के आधार पर रणवीर सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी के पद पर मोहित नरवाल को चुना गया। मोहित नरवाल ने बताया कि इसके बाद नए अध्यक्ष की अध्यक्षता में ट्रक ट्रांसपोर्ट के सामने आने वाली कई दिक्कतों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार सरकार को सबूत दिए, बताया कि राज्यों की सीमाओं पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारी अंडरलोड ट्रकों से भी वसूली करते हैं। किसी न किसी बहाने मोटी रकम वसूली जाती है। जिसे सरकार नहीं रोक पा रही है। इसके अलावा टोल टैक्स की अत्यधिक बढ़ोतरी कर दी गई है। डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी लंबे समय से चल रही है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके लिए सरकार को एक महीने का समय दिया गया है, यदि सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो दिल्ली के जंतरमंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक देवेंद्र नागरा, महासचिव रवि सेठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, दिल्ली के अध्यक्ष विकास जोगी, कर्ण बजाज, संजय बाबर, चेयरमैन किताब सिंह, द्वारका, विष्णु शर्मा, अनिल कुमार, अंकित कुमार, संजीव, नरेंद्र आदि विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed