{"_id":"693345140345466aed0191b3","slug":"ramlal-murder-case-accused-taken-on-4-day-remand-karnal-news-c-18-knl1018-795116-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलाल हत्याकांड : 4 दिन के रिमांड पर लिए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलाल हत्याकांड : 4 दिन के रिमांड पर लिए आरोपी
Sat, 06 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव नौरता से बेटे की शादी के दिन लापता हुए रामलाल (65) की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों नौरता निवासी आबिद उर्फ मोर और यमुनानगर जिला के कुटीपुर गांव निवासी उसके दोस्त वाजिद को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों का चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से लूटे हुए रुपये और वारदात में प्रयोग की गईं दोनों बाइकों के बारे में पूछताछ करेगी।
मामले में पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने रुपयों के लालच में रामलाल की हत्या किए जाने की बात कबूल की थी। इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि 29 नवंबर को गांव नौरता में मृतक रामलाल के बेटे की शादी थी। वो शादी के लिए खरीददारी करने के लिए घर से 80 हजार रुपये लेकर निकले थे। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने इंद्री थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
बाद में परिजन ने 30 नवंबर को गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज में देखकर पाया कि रामलाल को गांव का ही आबिद उर्फ मोर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या किए जाने के राज खुले। उसने कबूल किया कि सस्ती शराब दिलवाने की बात कहकर यमुनानगर स्थित कलेसर के जंगल के पास ले गया था। वहां उसने अपने दोस्त वाजिद के साथ मिलकर पायजामे से गला घोंटकर रामलाल की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस लगातार 5 दिन तक कलेसर के जंगल और हथिनीकुंड बैराज के पास रामलाल के शव की तलाश करती रही।
विज्ञापन
बुधवार शाम को मृतक रामलाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने वीरवार को यमुनानगर से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया था। इंद्री थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।