फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ram ji's grace on Ramkumar Kashyap, rebellion has no effect

Karnal News: रामकुमार कश्यप पर राम जी की कृपा, बगावत का नहीं असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Ram ji's grace on Ramkumar Kashyap, rebellion has no effect
- मोदी फैक्टर काम आया, शाह का चला जादू
विज्ञापन

सुखदेव चौहान
करनाल। विधानसभा क्षेत्र इंद्री में भाजपा के प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने 80465 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। रामकुमार कश्यप ने इसे खुद पर राम जी की कृपा बताया है। यहां पूर्व विधायक की बगावत का कोई असर नहीं हुआ।
इंद्री की जनता ने भाजपा पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया है। इसमें मोदी फैक्टर काम आया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी जादू चला। इंद्री की मतगणना में पहले राउंड में कांग्रेस के राकेश कांबोज 141 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में भाजपा के रामकुमार कश्यप 195 वोट से आगे हो गए। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 73 वोट से आगे हो गए। चौथे राउंड में राकेश कांबोज ने फिर से 352 वोट से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

पांचवें राउंड में रामकुमार कश्यप फिर से 592 वोट की लीड कर गए। इस दौरान वह कांग्रेस विधायक के तल्ख तेवर देखकर मीडिया सेंटर पर बैठकर गुफ्तगू करते नजर आए। छठे राउंड में रामकुमार फिर से 827 वोटों से आगे रहे। सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने फिर से 276 वोट से बढ़त बनाई। आठवें राउंड में रामकुमार कश्यप 649 वोट से आगे रहे। नौवें में वह 1105 से आगे हो गए। 10वें राउंड तक वह 2324 की लीड बना गए। 11वे राउंड में रामकुमार की 2809 वोट से लीड देखकर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कांबोज मतदान गणना केंद्र से बाहर चले गए। 12वे राउंड में रामकुमार कश्यप 4086 वोट से आगे हो गए। 13वें राउंड में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से एक घंटे के लिए गणना रुक गई। 13वें राउंड का परिणाम आने पर रामकुमार कश्यप 7378 वोट से आगे हो गए। अंतिम 16 वे राउंड की गणना होने पर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने 15149 वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
प्रत्याशी

मत
रामकुमार कश्यप भाजपा - 80465
राकेश कांबोज कांग्रेस - 65316
सुरेंद्र उड़ाना बसपा - 7498
हवा सिंह आप
- 1483
कुलदीप सिंह मढान जजपा - 1187
संजय कुमार बीएससीपी - 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed