फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raju Raiwal won the wrestling competition with a prize money of Rs 2 lakh.

Karnal News: राजू राईवाल ने जीता दो लाख रुपये का इनामी दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Raju Raiwal won the wrestling competition with a prize money of Rs 2 lakh.
- मेजबान पहलवान दक्ष ने बालपबाना के पहलवान को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। श्री बालाजी कुश्ती अखाड़ा की ओर से दशहरा मैदान में 11वें दंगल का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व हिमाचल से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में पहलवान राजू राईवाल ने महाराष्ट्र के पहलवान सोनू को हराकर दो लाख रुपये का इनाम जीता। दूसरी कुश्ती में पहलवान सन्नी रामेवाल ने रणजीत गोबिंदगढ़ को हराकर 51 हजार रुपये का इनाम जीता और मेजबान अखाड़े के पहलवान दक्ष ने बालपबाना के पहलवान पपीता को हराया।

दंगल के मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को आना था लेकिन बिहार चुनाव की वजह से उनके पुत्र गौरव बेदी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अखाड़े को एक लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। नशे से बचाव के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल के इस युग में लगातार 11 वर्ष तक दंगल आयोजित करना काबिले तारीफ है। युवाओं को नशा छोड़ खेल की ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed