{"_id":"64517bcba9c37fe92602db74","slug":"rajput-society-came-out-in-support-of-brij-bhushan-sharan-karnal-news-c-18-knl1031-109334-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बृजभूषण शरण के समर्थन में उतरा राजपूत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बृजभूषण शरण के समर्थन में उतरा राजपूत समाज
विज्ञापन
- सभा के पदाधिकारियों ने कहा- कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बदनाम करने की हो रही साजिश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में राजपूत समाज आ गया है। महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति (राजपूत महासभा) करनाल की बैठक मंगलवार को महाराणा प्रताप भवन करनाल में हुई। जिसमें कहा गया कि बृजभूषण शरण सिंह को बदनाम करने की साजिश कर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
कर्नल देवेंद्र सिंह संरक्षक वीर चक्र और अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे धरने से कुश्ती खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि उनके सभी तरह के ट्रायल और प्रतियोगिताएं रुकी हैं। धरना देने वालों को अन्य खिलाड़ियों के बारे में सोचना चाहिए।
राजपूत महासभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पूरी तरह से समर्थन करती है और सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगा। पूरा समाज सरकार से मांग करता है कि जल्द निष्पक्ष जांच हो ताकि षड्यंत्र करने वाले लोगों के चेहरे से नकाब हट सके। इस अवसर पर महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट ,कुलदीप सिंह नंबरदार, अजमेर सिंह पवार, तेजपाल सिंह बिजना, गुरदीप सिंह बिजना, रामपाल सिंह ,प्रदीप राणा, भूप सिंह, चरण सिंह राणा,मान सिंह राणा ,ओमवीर राणा, कंवरपाल राणा, गौरव राणा अरडाना सहित काफी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।