{"_id":"67cc9aa0d988f83c7c05bc43","slug":"rajput-sabha-will-honour-meritorious-students-of-the-society-karnal-news-c-18-knl1008-597450-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी राजपूत सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी राजपूत सभा
विज्ञापन
बिना दहेज लिए शादी कराने वाले परिवार व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप स्मृति भवन में राजपूत सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि 16 मार्च को राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और बिना दहेज लिए शादी करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव बृजपाल राणा व उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह नंबरदार ने संयुक्त रूप से बताया कि 2022 से 2024 तक के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने नीट, जेईई, क्लैट, एनडीए, बी आर्च तथा उनके समकक्ष परीक्षा पास की हो और सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे जो मान्यता प्राप्त किसी भी खेल प्रतियोगिता में करनाल जिले में प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
इसके अलावा जिले के जिन परिवारों ने बिना दहेज लिए शादी की है, उन्हें भी इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि दहेज एक सामाजिक बुराई है। जब तक इस दानव को समाप्त नहीं किया जाएगा, समाज की तरक्की में यह बड़ा रोड़ा बना रहेगा। इसलिए राजपूत समाज के लोग बिना दहेज लिए के शादी करें ताकि अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके व बेटियां सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह पंवार, प्रदीप सिंह पधाना, गुरदीप सिंह बीजना, बिशपाल राणा, दीपक राणा, भूप सिंह कतलाहेड़ी, तेजपाल सिंह चौहान, प्रवीण सिंह चौहान, रामपाल सिंह, गौरव, दीपक आदि ने अपने विचार रखे।