फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajput community came forward vocally regarding Lok Sabha elections, accused national parties of neglect

लोकसभा चुनाव: राजपूत समाज मुखर होकर मैदान में आया, राष्ट्रीय पार्टियों पर लगाया अनदेखी का आरोप, कही बड़ी बात

Mon, 11 Mar 2024 04:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Mar 2024 04:20 PM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर राजपूत समाज अपने हकों को लेकर लामबंद हुआ है। अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1966 से लेकर 2019 तक मुख्य धारा के किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल ने हरियाणा में राजपूत समाज के व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का टिकट नहीं देकर घोर उपेक्षा की है।

विज्ञापन
Rajput community came forward vocally regarding Lok Sabha elections, accused national parties of neglect
अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजपूत समाज मुखर होकर मैदान में आ चुका है। सोमवार को सेक्टर 8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत सभा करनाल की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1966 से लेकर 2019 तक मुख्य धारा के किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल ने हरियाणा में राजपूत समाज के व्यक्ति को लोकसभा व राज्यसभा का टिकट नहीं देकर घोर उपेक्षा की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


2024 के चुनाव में राजपूत समाज अपने हकों को लेकर लामबंद हुआ है। हरियाणा प्रदेश में राजपूत समाज करीब 8 प्रतिशत है जिसके चलते कम से कम दो लोकसभा क्षेत्र से राजपूत समाज को टिकट दी जाएं। करनाल लोकसभा क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख वोट राजपूत समाज के है, इसलिए उनकी प्राथमिकता है कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से राजपूत समाज के व्यक्ति को टिकट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य धारा का जो भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल राजपूत समाज को टिकट देगा, उसका तन मन धन के साथ समर्थन किया जाएगा। यदि भाजपा और कांग्रेस राजपूत समाज की अनदेखी करते हैं तो राजपूत समाज महा पंचायत कर ठोस निर्णय लेगा। उन्होने कहा कि अंबाला से लेकर कुरुक्षेत्र करनाल, फरीदाबाद, गुडग़ांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ सहित कई सीटों पर राजपूत समाज के निर्णायक वोट हैं, जो किसी भी पार्टी को जिताने और हराने में निर्णायक साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed