फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raiza will target medal in Paris

Karnal News: पेरिस में पदक पर निशाना साधेगी रायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Raiza will target medal in Paris
- कर्ण नगरी के शामगढ़ गांव की सरपंच की बेटी है रायजा, देश के लिए स्वर्ण पदक लाना मुख्य लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी की रायजा ढिल्लों ने शूटिंग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। नीलोखेड़ी खंड के शामगढ़ गांव की सरपंच की बेटी स्कीट निशानेबाजी की खिलाड़ी है। वह महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की इकलौती शूटर है।
रायजा ने यह मुकाम कुवैत में एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर हासिल किया है। उसका मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। रायजा इस समय पंजाब यूनिवर्सिटी में स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


रायजा स्कीट शूटिंग में ओलंपिक का कोटा हासिल करके महिलाओं के जूनियर व सीनियर स्पर्धा की नंबर वन खिलाड़ी बन गई है। खेलो इंडिया व विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उसने अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमाया है। रायजा अपना आदर्श अपने कोच अमरेंद्र चीमा व कलीकेश सिंह को मानती है। उन्हीं से स्कीट शूटिंग की बारीकियां सीख कर आज उसने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रायजा की उपलब्धियां
- 2024 एशियन चैंपियनशिप शॉटगन टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
- 2024 आईएसएसएफ सीनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में 11वें स्थान पर रही।
- 2023 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के एकल मुकाबले में रजत पदक जीता है।
- 2023 आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में रजत पदक जीता है।
- 2023 में ही नेशनल गेम्स के एकल मुकाबले में रजत पदक जीता है।
- 2023 में दिग्विजय मेमोरियल चैंपियनशिप के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed