फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raiza Dhillon is through the finals of skeet shooting in Olympics

Karnal News: ओलंपिक में रायजा ढिल्लों स्कीट शूटिंग के फाइनल से चुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Raiza Dhillon is through the finals of skeet shooting in Olympics
- पहले चार राउंड में टॉप 32 में नहीं बना पाई जगह
विज्ञापन

- अब रैंकिंग के लिए खेलेगी, पिता बोले-अगली बार वह देश के लिए जरूर लेकर आएगी पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पेरिस ओलंपिक की स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में करनाल की रायजा ढिल्लों फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। पहले चार राउंड में वह टॉप 32 में जगह नहीं बना पाई।

अब रायजा रैंकिंग के लिए खेलेगी। नीलोखेड़ी खंड के शामगढ़ गांव की सरपंच की 20 वर्षीय बेटी रायजा ढिल्लों को उसके दादा ने बचपन से ही बंदूक चलानी सिखा दी थी। जिसके बाद माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। आज वह ओलंपिक में निशाना लगाने पहुंच गई। रायजा के पिता रविजीत ढिल्लों ने बताया कि उनकी बेटी ने पहली बार में ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। सभी खिलाड़ी उससे ज्यादा अनुभवी व उम्र के थे फिर भी रायजा ने बेहतर प्रदर्शन किया। पिता का कहना है कि इस बार पदक न सही मगर अगली बार वह देश के लिए पदक जरूर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed