फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain wreaks havoc in Karnal: House collapses in Sagga village; Couple dies under debris, two sons and daughter

करनाल में बारिश का कहर: सग्गा गांव में मकान ढहा; मलबे में दबकर दंपती की मौत, दो बेटियों व बेटे की बची जान

Mon, 10 Jul 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण अब बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। वहीं, करनाल में बारिश से हुए हादसे में दंपती की मौत हो गई।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Karnal: House collapses in Sagga village; Couple dies under debris, two sons and daughter
करनाल में बारिश से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के नीलोखेड़ी के सग्गा गांव में रविवार की रात बारिश में एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में दंपती सो रहा थे, मकान का पूरा मलबा उनके ऊपर गिरने से वह दब गए। उनके ऊपर इतना ज्यादा मलबा था कि उनकी आवाजें भी किसी ने नहीं सुनीं। उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


सुबह छह बजे उठने पर गांव वासियों को पता चला कि मकान गिरा
सोमवार की सुबह छह बजे जब दंपती के चारों बच्चों की नींद टूटी तो अपने मकान की छत गिरी देखी। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़कर आए। ग्रामीणों ने मकान की कड़ियों को हटाया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुटकर सारा मलबा हटाया। कमरे में एक तरफ मलबे के नीचे से दबे दंपती को बाहर निकाला गया। उनकी मौत हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। हादसे में सुरिंदर (45) और सुनीता (40) अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सुरिंदर मजदूरी करता था और उसी पर पूरे परिवार का पेट भर रहा था।
विज्ञापन


बैठक में सो रहे थे बच्चे, बाल-बाल बचे
सुरिंदर और सुनीता की 22 वर्षीय बड़ी बेटी काजल, 19 वर्षीय बेटी अंजलि, 17 वर्षीय बेटा रवि है। सुरिंदर के भतीजे शुभम ने बताया कि चचेरे भाई बहन बैठक में सो रहे थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed