फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rain as disaster

आफत बनकर बरसी बारिश

Wed, 02 Jul 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Wed, 02 Jul 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दूसरे दिन मानसून की बारिश ने किसानों को तो राहत दी लेकिन शहर की गलियों और सड़कों पर भरा पानी लोगों की आफत बना रहा।

 कहीं लोगों की बाइक और कार पानी में फंसने के कारण बंद हो गए तो कहीं गंदा पानी लोगों के घराें में घुस गया। बारिश के  पानी ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दूसरी ओर दो दिन के भीतर हुई 51.2 एमएम बारिश के बाद करीब तीन दिन में दस डिग्री तापमान भी टूट गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आसमान में बादल छाए हुए है। अगले 24 घंटे में भी बारिश होेने की पूरी संभावना बनी है। मंगलवार को साढे़ चार घंटे में 45.4 एमएम बारिश हुई।

दो दिन में किसानों को बड़ी राहत
जिला भर में दो दिन से हो रही बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक है। पिछले सप्ताह बारिश न होने और बिजली की कमी के चलते किसानों के खेत पर धान की रोपाई का काम धीमा पड़ने लगा था, लेकिन सोमवार और मंगलवार को निरंतर बारिश के बाद फिर से किसानों के खेत पर धान रोपाई का काम गति पकड़ गया है। किसानों की माने तो करीब आठ से दस हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई का काम हो सकेगा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन मान के अनुसार दो दिन की बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे बारिश प्रारंभ हो गई थी। साढे़ आठ बजे तक चली बारिश के दौरान करीब साढे़ चार घंटे में आसमान से 45.4 एमएम पानी बरसा। शहर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कुंजपुरा रोड की हालत बेहद खराब नजर आई। करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क पर दोनों ओर करीब आधा से पौना फुट पानी भर गया। हुड्डा के तमाम सेक्टरों की सड़क लबालब नजर आई। कई स्थानों पर बारिश के दौरान दुपहिया वाहन और कारें पानी में फंसी नजर आई। बारिश के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए मजबूर रहे। 

यह रहा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को साढे़ चार घंटे में 45.4 एमएम बारिश हुई। सोमवार को दोपहर बाद 5.8 एमएम बारिश होना रिकार्ड किया गया था। कुल मिलाकर 51.2 एमएम बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बारिश हुई थी। दोनों दिन में हुई अच्छी बारिश के बाद दो दिन में करीब दस डिग्री तापमान टूट गया। दो पहले अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान गिर कर 32.0 डिग्री सेल्सियस रह गया था। मंगलवार के रिकार्ड के अनुसार तापमान अब 29.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी सुबह के समय 100 प्रतिशत और शाम के समय 71 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में वाष्प दाब सुबह के समय 22.4 एमएम तथा शाम के समय 21.3 एमएम रिकार्ड किया गया। पूर्व से पश्चिम की ओर 5.2 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली। मौसम प्रवक्ता के अनुसार अगले 24 घंटे में भी बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिन से अच्छी बारिश हुई है। कृषि विभाग का लक्ष्य जिले में एक लाख 65 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई होनी है। दो दिन पहले तक 80 हजार 500 हेक्टेयर भूमि पर रोपाई का काम पूरा किया जा चुका है। दो दिन में ही करीब दस हजार हेक्टेयर पर रोपाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed