फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain along with fog increased the chill at midnight

Karnal News: आधी रात को कोहरे संग बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rain along with fog increased the chill at midnight
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम लगातार परिवर्तनशील है, बुधवार की सुबह घने कोहरे ने शहर को ऐसे ढका कि दृश्यता 10 मीटर भी मुश्किल से रही। वहीं मध्यरात्रि 12.50 बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कोहरा भी छाया रहा जिससे फिजा में ठिठुरन और बढ़ गई। अभी कोहरे का असर जारी रहेगा। 
दिन में हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन रात्रि आठ बजे से फिर दृश्यता काफी कम हो गई। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी गिरावट आई, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
विज्ञापन

खासकर लंबी दूरी के वाहनों को रेंग कर चलना पड़ा। भारी वाहनों को ढाबा आदि पर खड़े होकर रात बितानी पड़ी। कोहरे में कई वाहन टकरा गए, वहीं कई ट्रेनें और बसें भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं। कारोबार प्रभावित रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन और घने कोहरे के आसार हैं। सोमवार और कुछ देर मंगलवार को भी धूप निकली लेकिन कोहरे से राहत रही मगर बुधवार की सुबह घना कोहरा छा गया। आलम ये हो गया कि हाईवे पर करीब 10 बजे के बाद कुछ राहत मिलनी शुरू हुई तो परिवहन व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शाम को शीतलहर से सर्दी और बढ़ गई और राहत गहराने के साथ ही फिर घना कोहरा छा गया।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन और मंगलवार से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया है, यह 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed