फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Railway premises' green corridor destroyed, passengers turned walls into toilets

Karnal News: रेलवे परिसर में तहस-नहस हो गया ग्रीन कॉरिडोर, यात्रियों ने दीवारों को बनाया शौचालय

Fri, 12 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Railway premises' green corridor destroyed, passengers turned walls into toilets
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद - फोटो : विश्वविद्यालय
अंबाला। रेलवे परिसर के सुंदरीकरण की योजना धरातल पर सिरे नहीं चढ़ पाई। कैंट रेलवे परिसर में ग्रीन कॉरिडोर तहस-नहस हो गया है। स्टेशन पर आने वाले यात्री जहां-तहां शौच कर रहे हैं। इससे वातावरण तो दूषित हो ही रहा है, वहीं लाखों रुपये खर्च करके बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर भी गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है, ऐसे में रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। दूसरी बड़ी समस्या लावारिस कुत्तों को लेकर है जोकि स्टेशन पर लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यद्वार के पास हालात बदतर
कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर सुंदरीकरण के तहत सेना का एक टैंक स्थापित किया गया है। इसके बिल्कुल नजदीक छोटी लाइन पर चलने वाला एक भाप इंजन भी सजावट के तौर पर रखा गया है, जबकि यात्रियों में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा भी स्थापित किया गया है, बावजूद इन सभी देश से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं के नजदीक ही यात्री खुले में शौच करके गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन


शौचालय भी गंदगी से अटे
प्लेटफार्म एक पर बनाया गया शौचालय गंदगी व बदबू से अटा हुआ है। यहां लगी टाइलें टूट चुकी हैं। शौचालय में बने बाथरूम की हालत भी खस्ता है, वहीं पानी की टोंटियां भी खराब हो चुकी हैं जबकि इस शौचालय पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे और इसका रख-रखाव एक प्राइवेट एजेंसी के सुपुर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाॅलों के बाहर पड़ा सामान
स्टेशन पर लगभग 20 से अधिक खानपान के स्टाॅल स्थित हैं, लेकिन स्टाॅल पर तैनात कर्मचारी खुले में पानी की बोतलों सहित अन्य सामान को रखते हैं जोकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, जबकि बिना पहचान पत्र के स्टेशन पर घूमने वाले वेंडरों की संख्या भी काफी अधिक है, हालांकि रेलवे ने नए पहचान पत्र पहनने के निर्देश पहले ही वेंडरों को दिए हुए हैं।

यात्रियों से जुड़ी इन खामियों को प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जाएगा। खुद भी मौका का मुआयना किया जाएगा। अगर कहीं कोई लापरवाही नजर आती है तो नियमानुसार संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद- फोटो : विश्वविद्यालय

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद- फोटो : विश्वविद्यालय

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद- फोटो : विश्वविद्यालय

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में ग्रीन कॉरिडोर की खस्ता हालत व गंदगी। संवाद- फोटो : विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed