फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raid in CM Flying's rice mills, records scrutinized

Karnal News: सीएम फ्लाइंग की राइस मिलों में दबिश, खंगाला रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Raid in CM Flying's rice mills, records scrutinized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को तरावड़ी, नीलोखेड़ी और निगदू क्षेत्र में स्थित राइस मिलों में दबिश दी। जिससे यहां दिनभर खलबली मची रही। उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने राइस मिलों में मौजूद स्टाॅक का रजिस्टर में अंकित स्थिति से मिलान किया और दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम बुधवार को तरावड़ी, निगदू और नीलोखेड़ी के आसपास राइस मिलों में पहुंची। अधिकारियों ने सीएमआर के लिए दिए धान, मौजूद चावल, उठान आदि की कई तरह की स्थिति से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले। संबंधित अभिलेखों व बिलों का मिलान किया। तीनों स्थानों पर राइस मिलों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे और रात साढ़े आठ बजे तक भी कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों ने बारीकी से जांच की। तरावड़ी शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों के कई राइस मिलों में कई घंटों चली कार्रवाई की दिनभर चर्चा रही। टीम में शामिल निरीक्षक शिव कुमार, एएसआई सुभाष, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर हिमांशु, सब इंस्पेक्टर शेर सिंह, सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक दिनेश, इंस्पेक्टर रामपाल, फील्ड अधिकारी मदन लाल आदि कई अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बोहला खालसा में आयुष्मान राइस मिल, निगदू क्षेत्र के वीके राइस मिल, पखाना के निकट एक राइस मिल में जांच की गई। बताया गया कि ये सामान्य धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसमें कोई गड़बड़ी मिली है या नहीं, टीम ने इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड के मिलान में कुछ स्थानों पर गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed