फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Queue for corn grains, waited for half an hour

Karnal News: मक्का के दाने के लिए लगी कतार, आधा घंटा तक किया इंतजार

Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 13 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Queue for corn grains, waited for half an hour
लोहड़ी की पूर्व संध्या पर कुंजपुरा रोड पर दुकान से मुंगफली, गजक और मक्की के दाने खरीदते शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। लोहड़ी की पूर्व संध्या परी मूंगफली और मक्का के दाने खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ रही। कई जगह कतार में लगकर कर 20-30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। बाजारों में भीड़ के कारण जाम भी लगा। कुंजपुरा रोड पर जाम में वाहन फंसे रहे। मूंगफली, रेवड़ी, तिल के लड्डू, गजक और मक्का के दाने की फड़ों और दुकानों पर भीड़ की यह स्थिति थी कि ग्राहकों को टोकन तक देने पड़े।



लोहड़ी की पूजा सामाग्री में शामिल गर्म मक्का के दानों की अधिक मांग रही। ग्राहक दाने लेने के लिए काफी काफी देर तक इंतजार करते रहे। दुकानदार रमेश मिड्डा ने बताया कि ग्राहक लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बार सर्दी भी अधिक है, जिसमें मुंगफली और रेवड़ी की डिमांड वैसे ही बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उपहार में देने के लिए गजक की मांगदुकानदार रोहित ने बताया कि लोहड़ी पर उपहार में देने के लिए अलग-अलग तरह की गजक की मांग है। ग्राहक अब रेट नहीं स्वाद देख रहे हैं। दुकानदार जसबीर ने बताया कि मूंगफली, गजक और रेवड़ी के दाम भी बढ़ गए हैं। मूंगफली 140 रुपये किलो, रेवड़ी 50 रुपये के ढाई सौ ग्राम, मक्का के दाने 60 रुपये के ढाई सौ ग्राम, गजक 100 रुपये प्रति पैकेट (12 पीस), तिल की गजक 80 रुपये ढाई सौ ग्राम और मुरमुरे 20 रुपये के ढाई सौ ग्राम बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed