फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Questions on the Vande Bharat project confused the students, while questions on Sati and industrialisation were easy.

Karnal News: वंदे भारत परियोजना के प्रश्नों ने उलझाया, सती प्रथा व औद्योगीकरण पर आए आसान सवाल

Sat, 14 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Questions on the Vande Bharat project confused the students, while questions on Sati and industrialisation were easy.
परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सामाजिक शास्त्र विषय की परीक्षा दी। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश विद्यार्थियों ने सामाजिक संस्थाओं, परिवार और विवाह से जुड़े प्रश्नों को आसान बताया और संविधान संशोधन और वंदे भारत परियोजना से जुड़े प्रश्नों को कठिन।
परीक्षा 25 केंद्रों पर आयोजित की गई। किसी भी प्रकार के नकल के मामले सामने नहीं आए। विद्यार्थियों के अनुसार, पेपर का स्तर मिला-जुला रहा। भारतीय संविधान के 73वें संशोधन से जुड़े प्रश्नों ने कुछ विद्यार्थियों को उलझाया, जबकि औद्योगीकरण, सती प्रथा और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

बहुविकल्पीय प्रश्नों में भूमंडलीकरण का प्रभाव, परिवार के मुख्य कार्य, विवाह संस्था का स्वरूप, जाति व्यवस्था में परिवर्तन के कारण और बाजार को सामाजिक संस्था के रूप में समझने जैसे प्रश्न शामिल थे। हालांकि कई विद्यार्थियों ने कहा कि इन प्रश्नों में से अधिकतर पाठ्यक्रम आधारित थे, इसलिए जिन्होंने तैयारी अच्छी की थी उन्हें उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि लघु प्रश्न आसान लगे और दीर्घ मुश्किल आए। वर्तमान सरकार की ओर से भारत के आधुनिकीकरण के लिए उठाए गए किसी प्रमुख कदम का उल्लेख करने को कहा गया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने वंदे भारत परियोजना का उदाहरण दिया।


- प्रश्न आसान थे
पेपर कुल मिलाकर ठीक रहा। सामाजिक संस्थाओं और परिवार से जुड़े प्रश्न आसान थे, लेकिन संविधान के 73वें संशोधन से जुड़ा प्रश्न थोड़ा उलझाने वाला लगा। - अरमान


बहुविकल्पीय रहे कठिन
बहुविकल्पीय प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। बाजार को सामाजिक संस्था के रूप में समझाने वाला प्रश्न सीधा था, लेकिन वंदे भारत से जुड़ा सवाल सोचकर लिखना पड़ा। - करन
पाठ्यक्रम से आए प्रश्न
औद्योगीकरण और नगरीकरण के संबंध पर पूछा गया प्रश्न अच्छा था। सती प्रथा और उसके उन्मूलन से जुड़ा सवाल भी आसान लगा। पाठ्यक्रम में विस्तार से पढ़ाया गया था। - आर्यन



लघु प्रश्न सरल थे
जनसंख्या घनत्व और पूर्वाग्रह जैसे लघु प्रश्न सरल थे। हालांकि फुटलूज लेबर से जुड़ा प्रश्न थोड़ा नया लगा, इसलिए उसे याद करने में समय लगा। - मोहित


- तैयारी के अनुसार
भूमंडलीकरण के भारतीय उद्योगों पर प्रभाव से जुड़ा प्रश्न अच्छा था और तैयारी के अनुसार आया। बहुविकल्पीय प्रश्नों में भी अधिकतर सीधे थे। - अमन

वर्जन-
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई। नकल का कोई मामला नहीं मिला। आसान और वैकल्पिक परीक्षा थी इसलिए कम बच्चे थे। -अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed