फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Questions on Haryanvi culture took the real test

Karnal News: हरियाणवी संस्कृति के सवालों ने ली असल परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Questions on Haryanvi culture took the real test
करनाल। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में इस बार केवल सामान्य अध्ययन या भाषा ज्ञान नहीं बल्कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं की भी परख की गई। प्रश्नपत्र में लोक जीवन से जुड़े सवालों ने ही असल परीक्षा ली। ये सवाल हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं, संगीत, कृषि, परिधान और संस्थानों से संबंधित रहे।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में पूछा गया, महिलाओं के दाहिने हाथ के अंगूठे में पहली जाने वाली शीशे से जुड़ी अंगूठी का नाम क्या है। पीलिया ओढ़नी का क्या महत्व है। कौन सी परियोजना अफ्रीका के ग्रेट ग्रीन वॉल से प्रेरित है। सॉफ्टवेयर निर्यात के मामले में हरियाणा का भारतीय राज्यों में क्या स्थान है।
विज्ञापन

संस्कृति की परीक्षा बन गई
जींद से आए परीक्षार्थी अंशुल बोले कि उन्होंने इतिहास और सामान्य ज्ञान पढ़ रखा था। लेकिन चौखी ढाणी, पीलिया ओढ़नी और अंगूठे की शीशे वाली अंगूठी जैसे सवालों ने चौंका दिया। यह तो एकदम हरियाणवी परंपरा की परीक्षा हो गई। जींद से ही आईं तान्या ने बताया कि हमने जितना इतिहास पढ़ा, उसमें से इन सवालों में कुछ काम नहीं आया। ये तो बिल्कुल जैसे घर के बुजुर्गों से पूछने वाले सवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पूछे गए सवाल - किस जिले में परफेटी वैन मेले स्थित हैं ?

- सोनीपत में स्थित कौन सा जापान और फ्रांस के बीच एक संयुक्त उद्यम है ?
- महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय कहां है?
- हरियाणा में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया ?
- जिला स्तर पर ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज का कौन सा स्तर उत्तरदायी है ?
- हर घर हरियाली योजना किस वर्ष से शुरू की गई थी ?
- हरियाणवी गायकों में से कौन 1930 और 1940 के दशकों में हिंदी सिनेमा में गज़लों के लिए जानी जाती है?
- चौखी ढाणी कहां है ?
- हरियाणा के रिवाजों में पीलिया ओढ़नी का क्या महत्व है ?
- हरियाणा के स्वांग सम्राट के नाम से कौन लोकप्रिय है ?

- किस जिले में बड़खल झील है?
- दुल्हनों का कौन सा पारंपरिक आभूषण एक सोने की लड़ी से जुड़े गोलाकार गहने से बना होता है?
- हरियाणा में कौन सी परियोजना अफ्रीका के ग्रेट ग्रीन वॉल से प्रेरित है?
- पुरुषों द्वारा गले में पहने जाने वाले ऊनी मफलर का नाम क्या है?
- सॉफ्टवेयर निर्यात के मामले में हरियाणा का भारतीय राज्यों में क्या स्थान है ?

- किस क्षेत्र से मौसमी नदी मारकंडा निकलती है ?
- हरियाणा से कौन सी महिला अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी है और उसका जन्म कहां हुआ था ?
- गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों की सिंचाई कौन से नहर करती है ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed