फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PWD personnel surrounded the house of Finance Minister

पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने घेरा वित्तमंत्री का घर

Mon, 17 Feb 2014 12:04 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Feb 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
PWD personnel surrounded the house of Finance Minister
प्रदेशभर के पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने रविवार को वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के आवास का घेराव किया। घेराव से पहले सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर नगर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन


राज्यभर से आए ये कर्मचारी रोष मार्च के  बाद वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के आवास पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन ने इस विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डगवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चट्ठा के निवास के सामने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डगवाल ने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने 28 अक्तूबर को चट्ठा से वार्तालाप का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने आज तक समय नहीं दिया। उसके बाद यूनियन ने नौ दिसंबर को कर्मचारियों की मांगों के बारे में आंदोलन का नोटिस दिया था, लेकिन दुख की बात है कि वित्त मंत्री के कार्यालय से आज तक यूनियन के साथ वार्तालाप का समय नहीं दिया और न ही यूनियन द्वारा लिखे गए किसी भी पत्र का जवाब देना उचित समझा गया।

डगवाल ने कहा कि चट्ठा के अड़ियल रवैए के कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर उनके घर का घेराव करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 मार्च तक यूनियन को वार्तालाप का निमंत्रण नहीं मिला तो कर्मचारी वित्तमंत्री चट्ठा के निवास के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे।


इन नेताओं ने भी किया संबोधित
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को यूनियन के उपप्रधान कृष्ण शर्मा, बुद्धराम, अशोक शर्मा, यूनियन के प्रांतीय महासचिव शीलकराम मलिक, सुरेंद्र मान, रमेश दहिया, जिला सचिव रणबीर रोहिला, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाप्रधान संत कुमार, सीटू नेता महावीर दहिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह, कर्मचारी नेता जगरूप सिंह, सुलतान देसवाल, अनिल कुमार, सुखबीर लालड़, फकीर चंद, जयभगवान दहिया, चंद्रप्रकाश, रणजीत सिंह, दलीप, कृष्णलाल यादव, ओमप्रकाश माटा, दरियाव सिंह, सतीश राणा सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed