{"_id":"656b9c5a06621c93f40682e7","slug":"pwd-forgot-mlas-name-wrote-former-mla-as-mla-karnal-news-c-18-knl1008-275547-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीडब्ल्यूडी भूल गया विधायक का नाम, पूर्व विधायक को एमएलए लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीडब्ल्यूडी भूल गया विधायक का नाम, पूर्व विधायक को एमएलए लिखा
विज्ञापन
विधायक शमशेर सिंह गोगी ने राजनीति से प्रेरित बताकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। असंध विधानसभा में सड़काें का निर्माण किए जाने व चाैड़ाई बढ़ाए जाने की सूची में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने पूर्व विधायक बख्शीश सिंह को विधायक लिख दिया। जिस पर असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत भी की है। असंध विधान सभा क्षेत्र में कुछ सड़कों का निर्माण करने और कुछ की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य किया जाना है। असंध विधान सभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी हैं, लेकिन शायद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को असंध के विधायक के बारे में सही जानकारी नहीं है। सड़कों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें ये भी बताया गया कि ये सड़कें किसकी सिफारिश पर बन रही हैं, उनके नाम भी लिखे हैं। सड़कें तो कई हैं लेकिन इनमें नाै सड़कों में विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने नाम के स्थान पर विधायक बख्शीश सिंह लिख दिया गया। जबकि बख्शीश सिंह पूर्व विधायक हैं। ये मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। उनका कहना है कि जाे नाम लिखा है बख्शीश सिंह, उस नाम का काेई भी विधायक हरियाणा प्रदेश में नहीं है।