फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Purchases increased in the fruit market, sugarcane is the most in demand

Karnal News: फल बाजार में बढ़ी खरीदारी, गन्ने की मांग सबसे अधिक

Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Purchases increased in the fruit market, sugarcane is the most in demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ पर्व के लिए बाजार में पूजा, सजावट व फलों की बिक्री बढ़ गई है। गन्ना, नारियल, सेब, केला, सिंघाड़ा, शरीफा, नींबू, मौसमी और सुथनी फल दुकानों पर सजे हैं। दुकानदारों का कहना है हर साल छठ पर्व पर फलों को महंगे दाम में भी खरीदा जाता है।
छठ पर्व पर कई प्रकार के फल इस्तेमाल किए जाते हैं जो व्रतियों के लिए खास माने जाते हैं। पुरानी सब्जी मंडी में फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। गन्ना खरीदने आए सुरेश ने बताया कि छठ व्रत में गन्ने का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है जिसे खरीदना अनिवार्य होता है। गन्ने को पशु या पक्षी किसी तरह से झूठा नहीं कर सकते हैं इसलिए पवित्रता को ध्यान में रखते हुए गन्ने का उपयोग किया जाता है और इसका प्रसाद भी बनाया जाता है।
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि वह अभी से फलों की खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि छठ से एक दिन पहले फलों के दाम काफी बढ़ जाते हैं। दुकानदार राकेश ने बताया कि हर साल छठ पर फलों की खूब खरीदारी की जाती है। फलों के दाम बढ़ने व घटने से श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं देखा जाता है। पहले लोग शरीफा फल महंगा होने के कारण काफी कम खरीदा करते थे लेकिन इस बार देखा जा रहा है कि हर ग्राहक बजट के अनुसार यह फल जरूर खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की मांग सबसे अधिक
दुकानदार राहुल ने बताया कि ग्राहक हर प्रकार के फलों को खरीद रहे हैं जिनमें सिंघाड़ा, केला, अनार, अमरूद, मौसमी, सीताफल, गन्ना और सुथनी शामिल हैं। वर्तमान में फलों के सही दाम हैं जिसे छठ मनाने वाले श्रद्धालु आसानी से खरीद पा रहे हैं। इसके अलावा गन्ने की मांग सबसे अधिक है क्योंकि गन्ने के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed