फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Purchase of 54 and a half thousand by hacking mobile app

मोबाइल एप हैक करके की साढ़े 54 हजार की खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 54 and a half thousand by hacking mobile app
फ्लिपकार्ट एप हैक करके करीब साढ़े 54 हजार रुपये की खरीदारी करके धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ओटीपी भेजकर एप को हैक किया। इसके बाद आई फोन, स्मार्ट वॉच आदि की खरीदारी की। शिकायत के बाद भी कंपनी की ओर से खाते की लिमिट बंद नहीं की गई। ऐसे में शिकायत के आधार पर राम नगर थाना पुलिस ने आरोपी और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी संदीप ने बताया कि उनकी फ्लिपकार्ट कंपनी के खाते पर 60 हजार रुपये की खरीदारी करने की लिमिट बनी हुई है। उन्होंने कंपनी की एप के माध्यम से एक मोबाइल फोन 1375 रुपये प्रति महीना की किश्त पर खरीदा था। 16 सितंबर को दोपहर 12 : 26 बजे उनके मोबाइल पर कंपनी के ओर से व्हाट्सएप मैसेस आया कि आपको अपना खाता सत्यापित कराना होगा अन्यथा खाता बंद कर दिया जाएगा। वैरिफिकेशन के नाम पर उन्हें ओटीपी भेजा गया। जिसके बाद उनका खाता हैक हो गया। इस दौरान आरोपी लखनऊ के गोमती नगर निवासी राहुल ने 55,421 रुपये की खरीदारी कर ली। जिसमें उसने आई फोन-11, रेडमी का पावर बैंक, बॉट की स्मार्ट वॉच, ब्लूू टूथ आदि खरीदा। सामान की डिलीवरी भी 18 सितंबर को हो गई। उनका आरोप है कि आरोपी ने फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ मिलीभगत करके उनके साथ धोखाधड़ी की है। उनका आरोप है कि उन्होंने कंपनी के नंबर पर कॉल करके अपनी लिमिट बंद कराने को भी कहा था, लेकिन लिमिट बंद नहीं की गई। पुलिस से कंपनी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed