फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punjabi singer beaten with sticks

Karnal News: पंजाबी गायक को लाठियों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singer beaten with sticks
करनाल। निसिंग में पंजाबी गायक अजय उर्फ सूखा पर हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अजय रोजाना की तरह दूध लेने निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उनका पीछा किया। इसके बाद सुनसान जगह पर अजय को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे के बोर्ड से पीटा।

हमलावरों के पास देसी कट्टा भी था। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दीं।
पीड़ित अजय ने बताया कि आरोपी हमलावरों की संख्या 8 से 10 थी। उनके हाथों में डंडे, रॉड, लोहे के बोर्ड और देसी कट्टा था। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बुरी तरह मारा और सिर पर लोहे के बोर्ड से वार किया, जिससे सिर फट गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी दो-तीन बार उस पर हमले हो चुके हैं, लेकिन इस बार हमलावरों की नीयत जान लेने की थी।
अजय एक चैनल पर हर मंगलवार परफॉर्म करता है और उसके अनुसार उसकी किसी से निजी रंजिश नहीं है।
हमला करने वाले पहले से उसकी रेकी कर रहे थे। पीड़ित की मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed