फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   public participation will have to be prepared for to ten

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 : सिटीजन एंगेजमेंट के तहत होगी संस्थानों और एसोसिएशनों में प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
public participation will have to be prepared for to ten
कोविड-19 की चुनौती के बीच नगर निगम करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में टॉप 10 में स्थान हासिल करने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए अभी सिटीजन एंगेजमेंट बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत होटल, ढाबे, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, रेजिडेंट वेलफेयर और मार्केट एसोसिएशन के बीच स्वच्छता मानदंडों को लेकर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी, जिसमें सभी की अपनी-अपनी श्रेणी में पैरामीटर के आधार पर रैंकिग जारी की जाएगी। श्रेष्ठ स्थान पर रहने वालों को नगर निगम सम्मानित भी करेगा। 6000 अंक के स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार 2400 अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस के, 1800 सर्टिफिकेशन के और 1800 नंबर जन भागीदारी के रखे गए हैं। टॉप-10 में आने के लिए जन भागीदारी पर इस बार ज्यादा जोर दिया जाएगा, जिसमें सिटीजन फीडबैक और सैग्रीगेशन को शत प्रतिशत स्तर तक ले जाने की कोशिश रहेंगी।
विज्ञापन

संस्थान और संस्थाओं के बीच साफ-सफाई को लेकर जो पैरामीटर रहेंगे। उनमें शौचालयों की कंडीशन, वेस्ट प्रबंधन, हाईजीनिकल कंडीशन, कोविड-19 से बचाव के उपाय, वेट वेस्ट को कंपोस्टिंग में परिवर्तित करना और कूड़े-कचरे के सैग्रीगेशन में बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण शामिल है। सिटीजन एंगेजमेंट की इस गतिविधि में 70 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

विदित हो कि शहर को पहले ही ओडीएफ के बाद ओडीएफ प्लस और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त है। अब सबसे अंतिम या हाईएस्ट दर्जा वाटर प्लस हासिल करने का लक्ष्य है। इसे लेकर जो व्यक्ति खुले में शौच करता पाया गया, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हमारा लक्ष्य करनाल को टॉप-10 में लाने का है। जो शहर के सभी नागरिकों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा। जन भागीदारी पर इस बार ज्यादा जोर दिया जाएगा, जिसमें सिटीजन फीडबैक और सैग्रीगेशन को शत प्रतिशत स्तर तक ले जाने की कोशिशें रहेंगी। फीडबैक में नागरिकों की भूमिका अहम रहेगी। सफाई को लेकर सभी को जागरूक भी किया जा रहा है। -विक्रम, आयुक्त, नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed