{"_id":"5a5338e84c5b56152fb7169e863373f7","slug":"protesting-against-former-chief-minister-bhupinder-singh-hooda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश में आम जनता पर किए गए अत्याचारों के खिलाफ सभी बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर गांव अलावला में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया तथा समुदाय विशेष के लोगों को भविष्य में कभी भी वोट या अन्य कोई सहयोग न देने की शपथ ली।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी सुभाष राणा ने की। इसमें अन्य 35 बिरादरी के लोगों ने भी हिस्सा लिया। आरक्षण के नाम पर प्रदेश में हुई हिंसा की लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी सुभाष राणा अलावला ने कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम किया गया है। आरक्षण की मांग को लेकर हत्याएं करना कहां तक सही है।
विज्ञापन
जनता की पूरे जीवन की जमा पूंजी को राख कर दिया गया। जिस कारण प्रदेश में आपसी भाईचारा खराब हुआ है। सरकार को चाहिए कि इस विद्रोह के पीछे जिन लोगों का हाथ उन सभी लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर कर्मबीर राणा, चांद सिंह, नरेश, सतीश, दीपक, सचिन, सुनील, मित्रपाल, राजेश,आजाद, सोनू, भारत, बलदेव सिंह, फूल सिंह व रामसिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन