{"_id":"1aaf7f958f0397850efabe196dbff592","slug":"protest-on-hudda-office-for-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Tue, 04 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों के लिए सोमवार को हुडा कार्यालय पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सर्कल प्रधान जोगीराम ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य प्रकाशक हुडा के नाम अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
जोगीराम ने कहा कि सरकार काफी लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि सभी सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम बनाए जाए। एचइडब्ल्यूओ की चौथी स्कीम का लाभ वकीलों की भांति हुड्डा क र्मियों को दिया जाए। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए डाक्टरों का पैनल करनाल में लागू किया जाए। हुडा के सभी कर्मचारियाें को डीए सहित दीपावली पर 20 प्रतिशत परफामेंस अवार्ड दिया जाए। कैथल में क्वार्टरों की रिपेयर करवाई जाए। धरने का संचालन कश्मीरी लाल मंच के उपप्रधान द्वारा किया गया। राजबीर सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मंच आर पार की लड़ाई करने पर मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर रामजी लाल, तेलुराम, मान सिंह, जगदीश, सनावर, रमेश, धर्मपाल, पूर्णचंद, मदन लाल, पन्ना लाल, शीला मीणा, सरोज देवी मौजूद रहे।