फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Property of 17 petrol pumps and 10 schools which do not pay tax will be confiscated

Karnal News: टैक्स नहीं भरने वाले 17 पेट्रोल पंप और 10 स्कूलों की संपत्ति होगी कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Property of 17 petrol pumps and 10 schools which do not pay tax will be confiscated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए नगर निगम ने सख्ती कर दी है। अब संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों और डिफॉल्टरों में शामिल पेट्रोल पंप और स्कूलों की संपत्ति कुर्क होगी। निगम की संपत्ति कर शाखा के प्रवर्तन दल ने शनिवार को 17 पेट्रोल पंप संचालकों को कुर्की के नोटिस दिए हैं। इनको सोमवार तक बकाया चुकाने की मोहलत दी है। इन पेट्रोल पंप पर करीब 49.19 लाख रुपये का बकाया कर है।
दूसरी ओर बड़े 10 स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है। हर स्कूल पर पांच लाख से ज्यादा का संपत्ति कर बकाया है। इनकी भी संपत्ति कुर्क की जाएगी। नगर निगम ने निगम क्षेत्र में चल रहे 27 पेट्रोल पंप संचालकों को बकाया कर जमा कराने के नोटिस दिए थे। इनमें से 10 ने बकाया संपत्ति कर जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

अब बचे 17 पंप संचालकों को कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। मंगलवार से इन पर कार्रवाई शुरू की जा सकती है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा का कहना है कि नगर निगम का बकाया संपत्ति कर करोड़ों में है। इसमें सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान भी शामिल हैं। अगर बकायादार प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाते हैं तो यह शहर के विकास और जनता की सुविधाओं पर खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नगर निगम की ओर से शहर में संपति्त कर न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई दुकानें और भवन को सील किया गया था। इसके बाद ये कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed