फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Ravidas Ji

Karnal News: गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Ravidas Ji
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर सभा श्री गुरु रविदास मंदिर खालसा कॉलेज रोड की तरफ से वीरवार को जिला स्तरीय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शहर के आसपास के गांव से 30 से अधिक झांकियां ने सहभागिता की। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नीलम मेहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व बीईओ जगाधरी केएस संधावा विशिष्ट अतिथि पहुंचे। मंदिर सभा के प्रधान जनता राम एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।

नीलम मेहरा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया जो आज के युग में भी बहुत जरूरी है। उनकी शिक्षाएं आज के दौर में भी उतनी ही सर्वमान्य है जितनी मध्यकालीन भारत में थीं। समाज को उनकी शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। केएस संधावा ने कहा की संत रविदास जी ने पराधीनता को एक अभिशाप बताया। जन्म के कारण कोई भी इंसान ऊंचा या नीचा नहीं होता बल्कि इंसान अपने कर्मों से ऊंचा या नीचा बनता है। सभा के संरक्षक बलवंत सिंह ने कहा कि मंदिर सभा की तरफ से प्रधान जनता राम, रंजीत कैसे, निर्मल सिंह, देवीलाल एवं सभा के अन्य सदस्यों व कीर्तन मंडली के संयुक्त सहयोग से पिछले 21 दिनों से लगातार प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रभात फेरियों के माध्यम से समाज को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से अवगत कराया जाता है। प्रधान जनता राम जी बताया की शोभा यात्रा सिटी सेंटर रोड से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, महिला थाना से होते हुए नेहरू पार्क मॉडल टाउन में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन पर सभा द्वारा विभिन्न गांव से आई झांकियों को पुरस्कृत किया गया। शोभायात्रा में शहर एवं गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर श्यामलाल, नंदलाल, रामप्रताप जरोरा, जसमेर सिंह, डाॅ. निर्मल सिंह, आरके डहरिया मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed