फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   problem by jaam

शहर में जाम से बेहाल हो रहे लोग

Thu, 19 Sep 2013 11:06 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 19 Sep 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
problem by jaam
शहर के बाजारों में दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण लोगों के लिए फजीहत बन गया है। चार लाख की आबादी वाले शहर में अतिक्रमण के कारण बाजारों का आकार धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगोें के लिए अतिक्रमण कई बार बड़ी मुसीबत खड़ी कर देता है लेकिन दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार टस से मस नहीं होते।

यही कारण है कि शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। इसका समाधान पार्किंग व्यवस्था से हो सकता है। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना प्रशासन के पास नहीं है। लोगों की बात पर यकीन किया जाए तो अतिक्रमण को बढ़ावा देने के लिए स्वयं दुकानदार और संबंधित विभाग के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


दुकानदार अपना सामान सीमा परिधि के बाहर तक लगा देते हैं। मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर किराएदार तक बैठा रखे हैं। ऐसे किराएदारों से दुकानदारों लाखों रुपये सालाना कमा रहे हैं। लोगों को परेशानी दे रहे हैं। अधिकारी बिना कार्रवाई किए वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है बाजारों का हाल
शहर के कर्ण गेट में पिछले कई साल पहले तत्कालीन उपायुक्त आरएस दून ने अतिक्रमण हटवाया था। कर्ण गेट से लेकर सर्राफा बाजार तक दुकानों के बाहर बने अवैध चबूतरे (थडे़) तुड़वा दिए गए थे। कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया था लेकिन दुकानदारों को बाजार खुला होने की राहत मिल रही है।

इसके बावजूद पूरे कर्ण गेट क्षेत्र में हर दुकान के बाहर एक थड़ी वाला बैठा है, जो दुकानदार को रोजाना कई हजार रुपये किराया दे रहा है। दुकानदार के बिना किसी मेहनत के पौबारह हो रहे है। ऐसा ही हाल दुपट्टा मार्केट का है। वहां दुकानों के बाहर कुछ कपडे़ वाले बैठे हैं तो कई दुकानों के बाहर मेहंदी लगाने वाले चौकी लगाकर बैठे हैं। नेहरू पैलेस के बाहर भी ऐसा है। सब्जी मंडी के बाहर फलों की रेहड़ियां सड़क पर लगी रहती है।

लोगों में रोष
शहर के लोगों में शामिल व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेआर कालड़ा, सामाजिक संस्था निफा के अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नू, अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष बलजीत साल्याण ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण करना गलत है। इससे लोगों को असुविधा होती है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

दुकानों के बाहर अवैध ढंग से किराया वसूलने वाले दुकानदार भी इसके जिम्मेदार हैं। यह पूरा शहर जानता है कि ऐसा हो रहा है। लोगों को जनहित में भी काम करना चाहिए। इनका कहना है कि ट्रैफिक वन-वे करने से समाधान नहीं होगा, बल्कि पार्किंग की व्यवस्था होना जरूरी है।


पार्किंग के लिए बना रहे योजना
यह बात सही है कि बाजाराें आने वाले हजारों लोगों के लिए पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा में काम होगा ताकि बाजारों में सड़क पर लगने वाला जाम और भीड़ कम हो और लोगों को आवाजाही में सुगमता रहे। निगम इस दिशा में काम कर रहा है।
रेनू गप्ता, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed