फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   prisoner in female canal with two children

दो बच्चों संग महिला नहर में कूदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
prisoner in female canal with two children
जीटी रोड स्थित पक्के पुल के पास आवर्धन नहर में एक महिला ने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। एक युवक ने महिला और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद युवक ने महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों को न बचा सका। दोनों बच्चे नहर में बह गए। महिला को गंभीर अवस्था में अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद एक 30 वर्षीय महिला दो बच्चों के साथ आवर्धन नहर के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला थ्री व्हीलर में बैठकर करनाल की तरफ से आई थी। फिर बच्चों के साथ आवर्धन नहर की पटरी पर रांवर की तरफ चल पड़ी और करीब आधा किलोमीटर दूर जाने पर महिला ने बच्चों सहित नहर में छलांग लगा दी। महिला के साथ एक ढाई साल का बच्चा चल रहा था जबकि दूसरा करीब एक वर्षीय बच्चा उसकी गोद में था। नहर में छलांग लगाने के दौरान एक युवक की नजर महिला पर पड़ी और उसने बचाव के लिए प्रयास किया। युवक ने महिला को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों को न बचा सका। युवक ने अन्य राहगीरों की मदद से महिला को अर्पणा अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। मधुबन थाना प्रभारी हरिकिशन शर्मा का कहना है कि महिला का शव शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। साथ ही बच्चों की तलाश की जा रही है। देर शाम तक उनका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed