फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   prisoner absconding from jail

जेल का जंगला तोड़कर बंदी भागा, वार्डन व हेड वार्डन सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
prisoner absconding from jail
जिला जेल करनाल से छेड़छाड़ के आरोप में बंद एक बंदी पहरेदारों को चकमा देकर रात को र्क्वाटर का जंगला तोड़कर फरार हो गया। लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मियों को जेल सुपरिंटेंडेंट ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं फरार बंदी के खिलाफ राम नगर थाना में केस दर्ज करवाया है। जेल प्रशासन ने जेल के साथ लगते कर्मचारियों के क्वार्टरों में कोरोना को देखते हुए ओपन जेल बनाई है। यहां पर क्वारंटीन व पॉजीटिव पाए जाने वाले कैदी व बंदियों को रखा जा रहा है बंदी ने इसी का फायदा उठाया। राम नगर थाने में दी शिकायत के अनुसार 18 सितंबर को धोबी मोहल्ला कृष्णा गेट कुरुक्षेत्र निवासी 26 वर्षीय दीपक को जेल भेजा गया था। जिसे कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों के लिए बनाई ओपन जेल में रखा था। 22-23 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे वह क्वार्टर का जंगला तोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप
18 सितंबर को कृष्णा गेट थानेसर कुरुक्षेत्र थाने में शिकायत के आधार पर 26 वर्षीय दीपक पुत्र महेश वासी धोबी मोहल्ला कृष्णा गेट कुरुक्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मुकदमा नंबर 151 में आईपीसी की धारा 452, 8-पोस्को एक्ट के तहत यानी शिकायतकर्ता के घर या मकान में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज हुआ। जिसे गिरफ्तार करने के बाद करनाल जेल भेजा था। जेल सुपरिंटेंडेंट अमित ने बताया कि मंगलवार रात को ओपन जेल में हेड वार्डन व वार्डन की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर होने के बावजूद उनको चकमा देकर बंदी भाग गया। इस लापरवाही पर वार्डन और हेड वार्डन दोनों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है। इसके अलावा भागे बंदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया। राम नगर थाना पुलिस इंचार्ज जसविंद्र तुली ने बताया कि जेल से आई शिकायत के आधार पर दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बंदी भागने की इस में दूसरी घटना
पांच सितंबर को भी पानीपत निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल से भाग गई थी। कई दिन पहले जिसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। उसकी देख-रेख के लिए दो महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। महिला ने शौचालय जाकर दूसरे कपड़े पहने और भेष बदलकर फरार हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला कर्मियों को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed