फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Principal of Government Women's College Bastada sacked

Karnal News: राजकीय महिला कॉलेज बसताड़ा के प्राचार्य बर्खास्त

Wed, 12 Jul 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 12 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Principal of Government Women's College Bastada sacked
स्टाफ की शिकायतों पर विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

प्रोफेसर पर दबाव बनाने के लगे थे आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजकीय महिला कॉलेज बसताड़ा के रि-एंप्लॉयड प्रिंसिपल डॉ. पीयूष कुमार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बर्खास्त कर दिया है। कॉलेज के स्टाफ ने ही प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायतें विभाग को भेजी थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद अब कार्रवाई हुई है।

डॉ. पीयूष को रिटायरमेंट के बाद दोबारा प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही सरकार के पास यह अधिकार भी सुरक्षित था कि अगर रि-एंप्लॉयड प्रिंसिपल का कार्य और आचरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनको तुरंत प्रभाव से कार्य से मुक्त कर दिया जाएगा और उसी अधिकार के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


बीती 18 व 21 मार्च को कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल कॉलेज के प्रोफेसर पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर प्रताड़ित करते हैं। पढ़ाने से अतिरिक्त अन्य कई तरह के काम भी प्राध्यापक से कराए जाते हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी और प्राध्यापक ने भी प्रिंसिपल पर मनमानी करने के आरोप लगाए थे। उस समय जब विवाद बढ़ गया था तो प्रिंसिपल ने भी प्रेस कान्फ्रेंस करके प्राध्यापक पर आरोप जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण की ओर से राजकीय महिला कॉलेज बसताड़ा डॉ. पीयूष कुमार की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया। अब डॉ. पीयूष कुमार के बर्खास्त होने के बाद प्रिंसिपल का चार्ज वाइस प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार को मिला है। इधर, विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद जब डॉ. पीयूष कुमार का पक्ष जानने के लिए बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed