{"_id":"6a6baa5d69b1821694036e16","slug":"prime-minister-to-hold-a-virtual-interaction-with-the-youth-karnal-news-c-18-knl1018-959757-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद
Fri, 31 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
करनाल। युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत दो अगस्त को प्रधानमंत्री छात्रों और युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के माध्यम से डिजिटल शपथ दिलाना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि अभियान के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन